फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: चंबा में आईटीआई की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता, बास्केटबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

आईटीआई की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बास्केटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच आईटीआई चंबा बनाम बट्ट आईटीआई खुशनगरी के बीच खेला गया, जिसमें आईटीआई चंबा 31-02 से विजयी रही। दूसरा मैच आईटीआई गरनोटा बनाम बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ के मध्य खेला गया। इसमें गरनोटा आईटीआई 50-31 से विजेता रही। एथलेटिक्स में शॉटपुट प्रतियोगिता में लचोड़ी आईटीआई के बुद्धिप्रकाश प्रथम, छतराडी के आबिद अली दूसरे ओर खुशनगरी के नेक सिंह तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता में आईटीआई चंबा के वरुण कपूर, बोंखरी मोड़ के निखिल शर्मा और गरनोटा के तुषार कालिया क्रमशः पहले, दूसरे ओर तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में निखिल शर्मा पहले, गौरव चोपड़ा दूसरे ओर अरुण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। आईटीआई चंबा के खेल अधिकारी मनोज कुमार ने ये जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें