केंद्र सरकार के बजट के खिलाफ सीटू संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के बजट को आम जनता का विरोधी बताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू जिला महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि सरकार ने मिडल क्लास को 12 लाख आय तक टैक्स में छूट देने का झूठा झुनझुना थमा दिया। पहले सरकार ये बताए कि कौन सा मिडल क्लास साल में 12 लाख रुपये कमा रहा है। यह बजट पूरी तरह से पूंजीपतियों को लाभ देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस बजट में सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ देने की पूरी व्यवस्था की है। कहा कि स्कीम वर्कर के तहत देश में करोड़ों लोग विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन लोगों को केंद्र के बजट से काफी उम्मीदें थी। लेकिन सरकार ने अपने बजट में उन लोगों के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया। इसके चलते इन लोगों में सरकार के बजट को लेकर काफी नाराजगी है। इसलिए ये लोग इस बजट का विरोध भी कर रहे हैं।