फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विवेक कुमार बोले- बरठीं सिविल अस्पताल सड़क के लिए 12 लाख स्वीकृत

Krishan Singh Updated Sat, 18 Apr 2026 01:40 PM IST

झंडूता उपमंडल के तहत बरठीं सिविल अस्पताल को जाने वाली सड़क के सुधारीकरण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस सड़क के कारण मरीजों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने बताया कि यह सड़क पिछले करीब 10 वर्ष से उपेक्षित रही है और इस पर कोई भी पर्याप्त बजट खर्च नहीं किया गया था। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। बताया कि इस राशि में से 12 लाख रुपये बरठीं अस्पताल जाने वाली सड़क के सुधार कार्य पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 12 लाख रुपये दोकडू से नेरी सड़क के लिए स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही बागड़ा से गुग्गा रोड के लिए भी अलग से बजट जारी किया गया है। विवेक कुमार ने कहा कि कुल मिलाकर लगभग 85 लाख रुपये की विकास राशि विभिन्न सड़कों के लिए स्वीकृत हुई है, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए झंडूता क्षेत्र की जनता को बधाई दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें