फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: शाहतलाई मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, 15 हजार ने किए बाबा बालकनाथ के दर्शन

शाहतलाई स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा जी के दर्शन के लिए सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दिन चढ़ने के साथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। मंदिर न्यास के अधिकारियों के अनुसार, रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ जी के दर्शन किए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ जी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दूरदराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शन के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें