फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: कबड्डी, खो-खो में स्वारघाट स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान

सुभाष चंद्र Updated Mon, 31 Aug 2026 05:15 PM IST

बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दबट में स्वारघाट खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 27 स्कूलों के 320 खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, कुश्ती और शतरंज में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्यातिथि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास ठाकुर रहे। खिलाड़ियों ने उन्हें मार्च पास्ट की सलामी दी। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रभारी शांता कुमार ने बताया कि कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला स्वारघाट विजेता और तरसूह स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में स्वारघाट स्कूल विजेता और स्वाहन स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में नैला स्कूल विजेता और तरसूह स्कूल उपविजेता रहा। वॉलीबाल में तरसूह विजेता और छाम्ब-भुजान स्कूल उपविजेता रहा। चेस प्रतियोगिता में नैला स्कूल विजेता और जनाली स्कूल उपविजेता रहा। कुश्ती में लखनू की टीम विजेता रही, जबकि नांगे ठाकुर स्कूल उपविजेता रहा।मार्चपास्ट प्रतियोगिता में दबट स्कूल ने पहला स्थान हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस अवसर पर सुभाष चंद, आयोजन समिति, स्कूल का स्टाफ, अन्य स्कूलों से आए शिक्षक, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें