फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: राजेश धर्माणी बोले- तकनीकी संस्थानों में खेल और संगीत शिक्षकों की होगी तैनाती

बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दे रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में शारीरिक शिक्षा और संगीत शिक्षकों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है। इसे इसी वर्ष लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही संस्थानों में एनसीसी शुरू करने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। धर्माणी शनिवार को परमवीर चक्र कैप्टन संजय कुमार राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज कलोल में केके फाउंडेशन के माध्यम से स्थापित 10 किलोवाट क्षमता के ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप सिस्टम और सोलर इंक्यूबेशन केंद्र के लोकार्पण के बाद विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में परमवीर चक्र विजेता कैप्टन संजय कुमार और केके फाउंडेशन के अध्यक्ष केके कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में सोलर सिस्टम लगने से बिजली बिल में करीब 70 प्रतिशत तक कमी आई है। ऐसी पर्यावरण अनुकूल पहल से संस्थानों के खर्च में कमी आने के साथ विद्यार्थियों को सौर ऊर्जा की तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान भी मिलता है। इसी तरह का सोलर रूफटॉप सिस्टम और इंक्यूबेशन केंद्र राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में भी स्थापित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें