फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: लो वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

अंकेश डोगरा Updated Mon, 16 Jun 2025 03:26 PM IST

उपमंडल घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत बकरोआ, औहर और भगेड़ कस्बे में लो वोल्टेज की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर दकड़ी चौक से एसडीएम कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण न तो पंखे, कूलर, फ्रिज जैसे उपकरण सही ढंग से कार्य कर पा रहे हैं और न ही घरेलू उपयोग की अन्य विद्युत वस्तुएं। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या छात्रों की पढ़ाई को प्रभावित कर रही है। छोटे दुकानदारों को आर्थिक क्षति हो रही है और आम नागरिकों का घरेलू जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। क्षेत्र में भीषण गर्मी के दौरान यह समस्या और भी गंभीर रूप धारण कर चुकी है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि कई बार बिजली तो आती है, लेकिन इतनी कम वोल्टेज होती है कि उसका उपयोग संभव नहीं होता। इस संबंध में कई बार स्थानीय विद्युत बोर्ड के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब ग्रामीणों ने 12 जून को प्रदर्शन की अनुमति मांगी, तो विद्युत बोर्ड के अधिकारियों कुछ लोगों के साथ मिलकर भगेड़ में दो खंभे खड़े कर दिखावा किया कि सरकार काम कर रही है। ग्रामीणों ने इसे केवल एक दिखावटी प्रयास बताते हुए साफ कर दिया कि अब वे किसी बहकावे में नहीं आएंगे और तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि स्थानीय मंत्री और अधिकारी जानबूझकर लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्ष से तीन पंचायतों के लोग बिजली बोर्ड के दफ्तरों के चक्कर काटते रहे हैं, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिलते रहे हैं। कहा कि यदि एक सप्ताह में भगेड़ में उच्च क्षमता वाला ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं किया गया या कोई अन्य स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण उपमंडलीय अधिकारी कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठने को विवश होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें