बिलासपुर में रविवार को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। जिले में 1215 महिला अभ्यर्थियों के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:00 तक आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। गहन जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।