फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: पूर्व कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा बोले- आज का व्यवस्था परिवर्तन 25 साल तक नहीं सुधरेगा

अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Jul 2025 03:36 PM IST

पूर्व कर्मचारी नेता गोपाल दास वर्मा ने कहा कि जो व्यवस्था परिवर्तन आज प्रदेश में चल रहा है, उसका सुधार आगामी 20 से 25 वर्ष में भी नहीं होगा। कर्मचारी, युवा और पेंशनरों की अनेदखी प्रदेश में की जा रही है जो गलत है। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि उनकी आवाज हो दबाने का आज भरपूर प्रयास किया जा रहा है। मीडिया को उनकी बात सबके सामने रखने से रोका जा रहा है। कहा कि आज प्रदेश की जे हालत हुई है उसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है और कांग्रेस हाईकमान आंखे मूंद कर बैठी हुई है। अगर यही हाल रहा तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूर-दूर तक नजर नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और मंत्री सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं और आए दिन अधिकारियों पर दादागिरी दिखा दे रहे हैं। कहा कि प्रदेश सरकार में केवल विक्रमादित्य सिंह है जो बेहतर कार्य कर रहे हैं। वह केंद्र सरकार से पैसा लाकर प्रदेश में बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने शीघ्र ही प्रदेश में परिवर्तन नहीं किया जो इसके परिणाम उन्हें झेलने पड़ेंगे। कहा कि हाल ही में वरिष्ठ अधिकारी ओंकार शर्मा ने जब रिपोर्ट न्यायालय में पेश की तो सरकार ने उनसे विभाग कई विभाग वापस ले लिए। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि वह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले और उनसे आग्रह किया कि जिन प्रदेश में जिन लोगों पर ईडी और सीबीआई के मामले हुए हैं, उप पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें