फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: रबी की बिजाई के लिए कृषि विभाग ने किसानों को बांटे बीज, सब्जियों पर 50 फीसदी सब्सिडी

रबी सीजन की शुरुआत के साथ ही जिले में किसान फसलों की बिजाई की तैयारियों में जुट गए हैं। कृषि विभाग ने भी किसानों को विभिन्न फसलों के बीज उपलब्ध करवाने और विभागीय योजनाओं की जानकारी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस सीजन में किसानों को गेहूं, जौ, मटर, बरसीम, धनिया और गाजर सहित कई फसलों की बिजाई के लिए बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। वहीं, सब्जियों के बीज की खरीद पर किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा। विषयवाद विशेषज्ञ झंडूता पूर्ण चंद ने बताया कि क्षेत्र में रबी सीजन के दौरान किसान मुख्य रूप से गेहूं और जौ की खेती करते हैं। इसके अलावा मटर, बरसीम, धनिया और गाजर जैसी फसलें भी उगाई जाती हैं। कृषि विभाग की ओर से किसानों को जरूरत के अनुसार बीज उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। गेहूं के बीज का मूल्य 1320 रुपये प्रति बैग निर्धारित किया गया है। वहीं, सब्जियों के बीज पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है, जिससे किसानों को खेती की शुरुआती लागत कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से समय पर बिजाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान अपनी भूमि और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार फसलों का चयन करें और बिजाई से संबंधित जानकारी के लिए कृषि विभाग के विशेषज्ञों से सलाह लें। किसानों को अपनी किसान आईडी भी अनिवार्य रूप से बनवानी चाहिए, ताकि उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिल सके। पूर्ण चंद ने किसानों से विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें