फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में पांच और 6 नवंबर को चक्का जाम करेंगे रोडवेज कर्मी

गोहाना। बस अड्डा परिसर में रोडवेज कर्मचारियों ने बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में 2 घंटे सांकेतिक धरना दिया। रोडवेज कर्मियों ने विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। कर्मचारियों का नेतृत्व ऑल हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक खोखर ने किया। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। निजीकरण से किसी को फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को भी अनदेखा किया जा रहा है। सरकार द्वारा रोडवेज कर्मियों की मांगों पर सहमति बनने के बाद नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। रोडवेज में नई बसों को भी शामिल नहीं किया गया, इससे बसों की संख्या लगातार काम हो रही है। निजीकरण के विरोध में रोडवेज कर्मचारी 5 और 6 नवंबर को चक्का जाम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें