62वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का जीवन नगर में स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण सहित आठ पदक जीते थे। राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर तक कर्नाटक के बंगलूरू के मैसूर में आयोजित की जा रही है। जिसमें विजेता रहे सोनीपत के चार विशेष खिलाड़ियों का फूल व रुपयों की माला पहनाकर और मिठाई बांटकर स्वागत किया गया।