फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना में चार्जशीट के विरोध में डॉक्टरों ने 2 घंटे बंद रखी ओपीडी, बाजू पर काली पट्टी बांधकर जताया रोष

सोनीपत में 13 डॉक्टररों को चार्जशीट करने के विरोध में वीरवार को नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट किया। विरोध में डॉक्टरों ने 2 घंटे तक ओपीडी भी बंद रखी। इस दौरान ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को हड़ताल खत्म होने का इंतजार करना पड़ा। डॉक्टरों ने 11 बजे ओपीडी में मरीजों की जांच शुरू की। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने सोनीपत में नागरिक अस्पताल के 13 डॉक्टर को चार्जशीट करने के निर्देश दिए हैं। डॉक्टरों पर यह कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और प्रशासनिक विफलता के कारण की गई है। बड़ी संख्या में डॉक्टरों पर कार्रवाई होने के विरोध में वीरवार को नागरिक अस्पताल, गोहाना में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसएमओ डॉक्टर दिनेश छिल्लर ने कहा कि जिला में डॉक्टर के पद खाली पड़े हैं। एक डॉक्टर पर कार्य भार निर्धारित मानको से ज्यादा है। इससे डॉक्टरों का कामकाज प्रभावित होता है। ऐसे में डॉक्टरों पर की गई कार्रवाई एकतरफा है। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीजों को भी ओपीडी शुरू होने के लिए 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें