फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे बिजली कर्मचारी, पानी की सप्लाई पर पड़ा असर

गोहाना। गुरुग्राम और नूह में बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों ने महम रोड पर स्थित पावर हाउस कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों का नेतृत्व कर्मचारी यूनियन के प्रवक्ता कृष्ण मलिक ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार निगम के निजीकरण को बढ़ावा दे रहे है। इसके तहत गुरुग्राम और नूह में निजीकरण किया गया है। इससे निगम और उपभोक्ता दोनों को नुकसान होगा। कृषि फीडरों पर केवल किसानों को ही कनेक्शन जारी किया जाता है। निजीकरण होने के बाद किसानों को सब्सिडी पर बिजली सप्लाई नहीं मिल सकेगी। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ग्रामीण एरिया में बिजली सप्लाई बंद रही। इससे गांव में पानी की सप्लाई पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें