राठधना रोड स्थित कलावती विहार में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। शव क्षेत्र में खेत के अंदर बरामद किया गया है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। शनिवार को कलावती विहार में खेत के अंदर शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पहले से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।