मैप्सको सिटी रोड पर शनिवार को गुरु गोरखनाथ चौक की नींव रखी गई। इस दौरान साधु संतों के सानिध्य में यज्ञ करके चौक का निर्माण कार्य शुरू कराया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने चौक की नींव रखी और इस चौक को खूबसूरत बनवाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि उन्होंने बतौर मेयर रहते हुए बाबा गोरखनाथ के चौक बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। अखिल भारतीय योगी समाज के लोगों ने उन्हें शहर में गुरु गोरखनाथ के नाम से चौक बनाने का ज्ञापन सौंपा था। गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में 18 मई को सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरु गोरखनाथ चौक के निर्माण की घोषणा की थी। आज उसी चौक का शुभारंभ करते हुए बाबा गोरखनाथ को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।