फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बैंकों में ठप रहा काम, कर्मचारियों की एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल

शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 Jan 2026 01:12 PM IST

अगर आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे टालना ही बेहतर रहेगा। लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल रखी है, जिसके चलते जिले भर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मुख्य शाखा के सामने बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर बैठे नजर आए। कर्मचारियों का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस मांग पर सरकार की सहमति बन चुकी है और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) से भी समझौता हुआ था, लेकिन अब तक इसे औपचारिक मंजूरी नहीं दी गई है। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (हरियाणा इकाई) के सहसचिव जितेंद्र सरदाना ने कहा कि मंत्रालय की तरफ से समझौते को लागू न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऑल इंडिया पीएनबी एसोसिएशन की सर्कल प्रेसिडेंट प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग शेड्यूल लागू न होने से कर्मचारियों में भारी रोष है। बैंक कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द इस निर्णय को मंजूरी दी जाए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके। चेतावनी दी गई कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और बड़ा फैसला लिया जाएगा। हड़ताल के चलते ग्राहकों को नकद लेनदेन, चेक क्लीयरेंस और अन्य बैंकिंग कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें