सोनीपत के गांव मल्ला माजरा में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लूटपाट की नीयत से घर में घुसे चार हमलावरों ने विरोध करने पर युवक साहिल की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी। इस जघन्य वारदात के बाद दहशत का माहौल है। गांव मल्हा माजरा में सड़क किनारे स्थित साहिल के घर में देर रात चार बदमाश घुस गए। घर में मौजूद साहिल ने जब उनका विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर चाकू से वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात के दौरान बदमाशों ने साहिल की मां को एक कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल सहित अन्य कीमती गहने लूटकर भाग गए।