फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक के रविंद्र हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले ग्रामीण

नवीन दलाल Updated Wed, 26 Mar 2025 12:21 PM IST

महम के निंदाना गांव में हुई युवक की हत्या के मामले में ग्रामीण काफी संख्या में बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचे। ग्रामीणों ने भागे चार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई विजेंद्र ने बताया कि 18 मार्च को उसके भाई रविंदर को घर से गांव का ही सुमित बुलाकर ले गया था और उसने अपने ही परिवार के चार अन्य लोगों के साथ मिलकर रविंदर की गला घोटकर हत्या कर दी थी। हत्या से पहले आरोपियों ने उनके भाई रविंदर को शराब पिलाई थी। पुलिस ने केवल एक आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी अभी भागे हुए हैं और उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर भागे हुए लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें