फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में स्वयंसेवकों ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Mar 2025 06:16 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कारोर में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवेकों ने प्रभात फेरी निकाली। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा हटाओ देश बचाओ, जल ही जीवन है, का संदेश दिया। इसके बाद सभी ने योगा किया व योगा का महत्व जाना। राजीयक महिला महाविद्यालय के प्रो. पुष्पदीप डागर ने सेवकों को ओम के मंत्र का महत्व समझाते हुए जीवन में आगे बढ़ते रहने की प्ररेणा दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। उन्होंने अहिल्या बाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। सभी सेवकों ने छोटे-छोटे खेलों में भाग लेकर समाज की बुराइयों से अवगत कराया व भाईचारे का संदेश दिया। अनिल ढुल ने साइबर क्राइम के खतरे से अवगत कराया। शिविर जिला समन्यवक मनोज अहलावत की देखरेख में लगया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें