फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पटवारियों-कानूनगो की हड़ताल जारी, नए सॉफ्टवेयर और डीसीएस के विरोध में की नारेबाजी

रोहतक। नए सॉफ्टवेयर में कमी और डीसीएस प्रणाली के विरोध में रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो संगठन हरियाणा की जिला इकाई की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने तहसील परिसर में इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पटवारियों का कहना है कि नए सॉफ्टवेयर में लगातार तकनीकी खामियां आ रही हैं, जिससे जमाबंदी, फर्द और इंतकाल जैसे जरूरी काम समय पर नहीं हो पा रहे। वहीं डीसीएस को लेकर भी कर्मचारियों में रोष है। जिला प्रधान रवि सैनी ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहे। इससे आम जनता को परेशानी हो रही है और कर्मचारियों पर अनावश्यक दबाव बन रहा है। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक सॉफ्टवेयर की कमियों को दूर नहीं किया जाता, हड़ताल जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें