बोहर के नांदल भवन में रविवार को चतुर्थ जाट सेवानिवृत सैनिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली, हरियाणा कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में राजस्थान, यूपी, दिल्ली और हरियाणा से करीब 400 से 500 जवानों ने हिस्सा लिया। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत कमांडिंग ऑफिसर चतुर्थ जाट रेजीमेंट कर्नल एमएस गिल रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर कैप्टन रतीराम सिंह रहे। इस दौरान कर्नल मक्खन सिंह गिल, कर्नल रावत, कर्नल शक्ति सिंह हुड्डा, कर्नल एसपी सिंह, कर्नल एसडी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि कैप्टन रतीराम सिंह ने कहा कि मिलन समारोह में आए राजस्थान से, यूपी से सभी अतिथियों का तहे दिल से हार्दिक स्वागत करता हूं। आगे भी ये मिलन समारोह ऐसे ही चलता रहे ताकि नए जवानों को प्रेरित किया जाए और नए जवान ज्यादा से ज्यादा इसमें शामिल हों और बड़े बुजुर्गों की सीख लें। मुख्य कर्नल एमएस गिल अतिथि ने कहा कि मेरी जनरेशन के अंदर मेरा जन्म 1 अक्टूबर 1935 में हुआ था। मैं एक खास बात कहना चाहता हूं युवाओं को मां-बाप की सेवा जरूर करनी चाहिए, उनको मत छोड़ो। मैंने 25 साल धर्म निभाया, हनुमान जी का व्रत रखा। संदेश यही है कि नए जवानों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा मिले और यूनिट का नाम ऊंचा होता रहे। इस दौरान कैप्टन सतबीर सिंह, कैप्टन जगबीर मलिक, कैप्टन जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।