फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में सैर पर निकली मां-बेटी को कार चालक ने मारी टक्कर, घटना सीसीटीवी में कैद

अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सैर पर निकली मां-बेटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें पहले पीजीआईएमएस और बाद में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। शिकायतकर्ता नीलम मलिक निवासी राम गोपाल कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार को सुबह करीब 4:45 बजे वह अपनी मां कृष्णा देवी के साथ देवीलाल पार्क की ओर सैर के लिए जा रही थीं। जाट भवन के नजदीक पीछे से आई कार के चालक ने तेज गति व लापरवाही से उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से वह साइड में रोड पर गिर गईं, जबकि उनकी मां कार के आगे गिरकर टायर के पास फंस गईं। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ ने कार से दो युवकों को उतारा। आरोप है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। लोगों ने मां को कार के नीचे से निकाला, उस समय वह बेहोश थीं और काफी खून बह रहा था। चालक और उसके साथी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। राहगीरों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए पीजीआईएमएस पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें