फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक एमडीयू में पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल, नशामुक्ति जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के पांचवें दिन नशामुक्त भारत अभियान और विकसित भारत की पहचान विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लेकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल एवं एमडीयू के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष और कुलपति प्रो. मिलाप पूनिया ने नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया। इस दौरान 9 राज्यों के स्वयंसेवक शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें