फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में महिला सफाई कर्मचारियों के अंतर्गत मामले में एसपी से मिली महामहापंचायत

Naveen Updated Sat, 11 Apr 2026 02:19 PM IST

एमडीयू की महिला सफाई कर्मचारियों की अंत: वस्त्र मामले में शनिवार को सामाजिक महापंचायत एसपी से मिलने पहुंची। लघुसचिवालय में स्पेशल मुलाकात में पीड़ित पक्ष में अपनी बात उनके सामने रखी। महापंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। पहले इनके साथ अभद्रता हुई। अब न्याय के लिए भटक रही हैं। यही नहीं पीड़ित महिलाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें डराया जा रहा है। इस मामले में एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट पेश की है। इसकी क्लोजर रिपोर्ट भी हमें दिखाई जाए। एसपी ने महापंचायत प्रतिनिधियों की बात सुनने के बाद उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी वापस लौट गए। जोगेंदर पंवार, विक्रम डुमोलिया, आशा, दिनेश कांगड़ा व अन्य लोग मौजूद रहे। इन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें