जिला शिक्षा विभाग की ओर से एक सराहनीय पहल शुरू कर 12वीं की परीक्षा दे चुके 60 से अधिक विद्यार्थियों को नीट व जेईई जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क क्रैश कोर्स कराया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिलास्तर पर सुपर-40 योजना को और अधिक प्रभावी व कारगर बनाने चलाया जा रहा है। फिजिक्स प्रवक्ता प्रवक्ता कुलदीप सिंह पंघाल ने बताया कि यह विशेष उपायुक्त सचिन गुप्ता व जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक के मार्गदर्शन में हिसार रोड राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षाएं 4 अप्रैल से शुरू हो गई हैं। इस क्रैश कोर्स के माध्यम से विद्यार्थियों को नीट-2026 की तैयारी करवाई जा रही है जिसके तहत वे 2 मई को परीक्षा में शामिल होंगे। इस निशुल्क कोचिंग का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उन विद्यार्थियों को मंच प्रदान करना है, जो महंगे कोचिंग सेंटरों का खर्च नहीं उठा सकते। विद्यालय की प्राचार्य सुनीता अहलावत ने बताया कि आगामी नीट परीक्षा को देखते हुए बच्चों की पढ़ा प्रभावित हो, इसके लिए प्रत्येक शनिवार और रविवार को भी कक्षा लगाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि क्रैश कोर्स में बायोलॉजी प्रवक्ता विकास वशिष्ठ, प्रवक्ता सुरेश, केमिस्ट्री की प्रवक्ता सोनिया वर्मा, फिजिक्स के प्रवक्ता कुलदीप सिंह पंघाल व योगेश भारद्वाज बच्चों को कोचिंग दे रहे हैं।