फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में मॉडल टाउन में सिंदूर खेला, बंगाली समाज ने मनाया दुर्गा पूजा महोत्सव

मॉडल टाउन सिटी सामुदायिक केंद्र में बुधवार को बंगाली समाज की ओर से दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया गया। मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला परंपरा निभाई। इस अवसर पर महिलाओं ने माता दुर्गा के भजनों पर नृत्य भी किया। बंगाली समाज में मान्यता है कि 5 दिन के लिए दुर्गा माता अपने घर आती है और उनके घर परिवार में खुशियों का माहौल रहता है। इसी परंपरा के तहत पांचो दिन अलग-अलग प्रकार से माता दुर्गा की पूजा अर्चना समाज में की जाती है। बुधवार को सिंदूर खेला परंपरा के साथ इसका विधिवत समापन किया है। इसके बाद माता दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। माता दुर्गा के साथ-साथ लक्ष्मी गणेश, कार्तिकेय, व सरस्वती की भी पूजा अर्चना की गई। अमावस्या के बाद छठी तिथि से दुर्गा महोत्सव का आरंभ हो जाता है और 5 दिन माता की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर सुमित, बौनिक, सुनील पाल, साधना पाल, सोनाली, हीरक ज्योति घोष राय, नीता, नीतू, रितु, दौला राय, कल्याणी,अंजलि घोष राय,सुनीत मुखर्जी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें