शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित अंडर-17 वर्ग के लड़के व लड़कियों की 68वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी स्पर्धा में सोमवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश के लिए दमखम दिखाया। इन मुकाबलों के विजेता मंगलवार को क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। स्पर्धा को लेकर खिलाड़ियों में जोश बना हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक की देखरेख में अधिकारियों ने विभिन्न खेल मैदानों का जायजा लिया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बेटे हिमांशु ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।