फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: हाईटेक जेल से भागे यूपी के आरोपी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 05:57 PM IST

रेवाड़ी की जिला जेल से शुक्रवार शाम को दो हवालाती बंदी फरार हो गए। दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी यूपी के जिला रामपुर के टांडा निवासी फैजान (25 वर्ष) और इटावा के मोहल्ला मकसूदपुरा निवासी जाहिद (21 वर्ष) है। दोनों आरोपी रामपुर के आसपास से पकड़े गए हैं। दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंद थे। शुरुआती जांच में पता चला कि जाहिद और फैजान ने जेल से फरार होने के लिए निर्माण कार्य के लिए जेल में लाई गई सीढ़ी और अन्य सामान का इस्तेमाल किया। दोनों पिछले कुछ दिनों से जेल से फरार होने का मौका तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को मौका मिला तो आरोपी सीढ़ी का सहारा लेकर दीवार फांदकर फरार हो गए। 3 दीवारों की लेयर आसानी से पार कर गए। उधर, जानकारी मिलते ही आईजी स्पेशल टास्क फोर्स बी सतीश बालन मौके पर पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया। जेल के एक कर्मचारी को सस्पेंड करने की भी सूचना है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें