फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: आईपीएस वाई पूरण कुमार मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांग्रेस इस मामले को लेकर बेहद गंभीर

शाहिल शर्मा Updated Thu, 09 Oct 2025 07:41 PM IST

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार के सुसाइड नोट में सीनियर अधिकारियों पर जातिगत प्रताड़ना के आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक और लोकतंत्र की हत्या बताया। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आईपीएस अधिकारी के मामले को वरिष्ठ अधिकारियों और मुख्यमंत्री को समय रहते सुलझाना चाहिए था, लेकिन काबिल अधिकारी इस तरह के कदम उठाने को मजबूर हुए। कांग्रेस इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और गहन मंत्रणा के बाद आगे के कदम उठाएगी। उन्होंने हरियाणा सरकार की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और कहा कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर के हालात बेहद खराब हैं। राव ने मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर भी तंज कसते हुए कहा कि 11 साल में कोई निवेश नहीं ला सके और उलट हरियाणा की उद्योगें अन्य राज्यों में पलायन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात जा रही हैं हरियाणा की उद्योगें और प्रदेश की नायब सरकार को 10 में से जीरो नंबर दिया। राव नरेंद्र सिंह ने हरियाणा सरकार के एक साल पूरे होने पर भी तीखा जवाब दिया। उनका कहना था कि सरकार के पास बताने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है और प्रदेश में वोट चोरी कर बनी सरकार जनता के भरोसे के योग्य नहीं है। बिहार चुनाव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वहां संस्थाएं काम नहीं कर रही और लोग समझ चुके हैं कि उनके वोट कैसे चोरी हो रहे हैं। उन्होंने अनुमान लगाया कि बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ महागठबंधन की सरकार बनेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें