नगर परिषद की टीम शहर के सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। इस दौरान लोगों के सामान भी जप्त किए गए हैं। करीब 6 चालान किए गए हैं। साथ ही 8 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जैसे ही टीम कार्रवाई के लिए पपहुंच इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी-अपनी दुकानों के बाहर रखे सामान को जैसे तैसे समेटने लगे। टीम ने समझाया कि जितना सामान बाहर रखा गया है यह अतिक्रमण है। कई दुकानदार सुनने को तैयार नहीं थे। उसके बाद नगर परिषद ने चालान काटा। मौके पर जेई धर्मेंद्र, सुभाष, रमेश मौजूद थे। बता दें कि अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को पंजाबी मार्केट में भी काफी बवाल हुआ था। वहीं, कुछ दिनों पहले बाजार में व्यापारियों की नगर परिषद की टीम के साथ कार्रवाई के दौरान आपसी विवाद भी हुआ था। इस विवाद में व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर दी थी। अगले दिन दोपहर तक दुकान बंद करके विरोध भी किया था। नगर परिषद की चेयरपर्सन ने कहा था कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई हमेशा जारी रहेगी। इसी क्रम में वीरवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण बहुत बड़ी समस्या है। इसे लेकर हमेशा अभियान चलता रहेगा। व्यापारियों से भी सहयोग की उम्मीद है।