रेवाड़ी से भिवानी के बीच यात्रियों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक नई बस सेवा शुरू की गई है। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने आज हरी झंडी दिखाकर इस बस को रवाना किया। यह बस रेवाड़ी से सुबह 6:30 बजे चलेगी और करीना, दादरी तथा बाघोत होते हुए भिवानी पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को समय पर और सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर रोडवेज महाप्रबंधक देवदत्त और अन्य स्टाफ कर्मचारी भी मौजूद रहे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि यह सेवा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करती है और इससे आमजन को सुविधा होगी।