फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में नशे के खिलाफ अलसुबह चला सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वॉड ने खंगाले संदिग्ध ठिकाने

नशे के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए कोसली क्षेत्र में विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में सीआईए कोसली, डॉग स्क्वॉड और थाना कोसली पुलिस की संयुक्त टीमों ने अलसुबह विभिन्न संवेदनशील व सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी ली। अभियान के दौरान संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक स्थानों को खंगाला गया। पुलिस की कार्रवाई से नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। अभियान थाना कोसली क्षेत्र की भोगल बस्ती, हुड्डा ग्राउंड और नया गांव मोड़ पर चलाया गया। थाना कोसली प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर, सीआईए कोसली प्रभारी पीएसआई नितीश कुमार और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पुलिस बल के साथ चेकिंग की। प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की मदद से संभावित रूप से छिपाकर रखे गए नशीले पदार्थों का पता लगाने के लिए ठिकानों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने और सुरक्षित माहौल कायम करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें