फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रामलीला कमेटी 15 को निकालेगी राम बारात, 20 को राम का राज्याभिषेक और हास्य कवि सम्मेलन

पानीपत। श्री रामलीला कमेटी द्वारा 157वें वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियों तेज कर दी हैं। कमेटी द्वारा 10 अक्तूबर से झंडा हनुमान से प्रारंभ होगा और 15 अक्तूबर को राम बारात निकाली जाएगी। 20 अक्तूबर को को राम राज्याभिषेक और हास्य कवि सम्मेलन किया जाएगा। 20 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा। रामलीला और रावण के वध का लाइव मंचन किया जाएगा। प्राचीन श्री देवी मंदिर में 157वें वार्षिक श्री रामलीला उत्सव के लिए रविवार को भूमि पूजन किया। अग्रवाल वैश्य पंचायत के प्रधान काकू बंसल मुख्यातिथि रहे। पंडित लालमणि लालमणि पांडेय ने भूमि पूजन कराया। कमेटी के सदस्यों ने धरती माता से सभी कार्य निर्विघ्न सम्पन्न होने की प्रार्थना की। कमेटी के प्रधान आदर्श गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष 10 अक्तूबर को श्री रामलीला महोत्सव झंडा हनुमान से प्रारंभ होगा। 15 अक्तूबर को श्री राम बारात निकाली जाएगी। यह शहर के विभिन्न मार्गों से आएगी। 20 अक्तूबर को को विजयदशमी (दशहरा) का पर्व मनाया जाएगा। इस बार रावण के पुतले की लंबाई 70 और कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले की लंबाई 65-65 फीट रखी जाएगी। कमेटी द्वारा 21 अक्तूबर को श्री राम राज्याभिषेक और विराट हास्य कवि सम्मेलन किया जाएगा। इस हरिद्वार से सुषमा कौशिक और उनकी टीम रामलीला का मंचन करेगी। इस अवसर पर उपप्रधान वीरेंद्र बंसल, महासचिव मनोज सिंगला, कोषाध्यक्ष संजय बंसल, पार्षद नवन जिंदल, गंगाराम मंगला, विजय शर्मा, अनिल गर्ग, मनमोहन अग्रवाल व सचिन गर्ग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें