फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पानीपत में फाइनेंसर ने जहर खा कर दी जान

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 14 Feb 2025 09:09 PM IST

निंबरी गांव में एक फाइनेंसर ने जहर खाकर जान दे दी। अब तक उसके द्वारा आत्महत्या करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं है। उसने निजी अस्पताल में दम तोड़ा। चांदनी बाग थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि निंबरी गांव निवासी नवीन (28) पेशे से फाइनेंसर था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। नवीन ने बुधवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। परिजनों ने उसको देवी मंदिर के पास निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां शुक्रवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें