पानीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिसेन भाटिया के घर ईडी की रेड पड़ी है। जम्मू कश्मीर में एंटी नारकोटिक्स के एक मामले में ईडी की टीम भाटिया के घर पहुंची हैं। टीम ने मकान की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, करीब चार गाड़ियों में सुबह नौ बजे टीम पानीपत पहुंची। टीम पैसे गिनने वाली दो मशीन लेकर गई है। नीतिसेन के बेटे नवीन भाटिया नगर निगम में मेयर की टिकट के दावेदार थे।