नागरिक अस्पताल में पिछले चार दिन से बंद अल्ट्रासाउंड की मशीन वीरवार को शुरू हो गई। जिससे मरीजों को राहत मिली है। पहले दिन 12 मरीजों की जांच हुई। वैसे सामान्य दिनों में 25 से 30 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने आते हैं। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार से अल्ट्रासाउंड की मशीन खराब हो गई थी। स्थानीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों व कंपनी को इसकी सूचना दी थी। अल्ट्रासाउंड न होने से मरीजों को अस्पताल के चक्कर काटकर निजी अस्पतालों से इलाज कराना पड़ रहा था। इससे गर्भवती महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो रही थी। सोमवार और मंगलवार को मशीन के आवश्यक उपकरण मंगवाए। इंजीनियर ने बुधवार शाम छह बजे तक मशीन ठीक की। इसके बाद वीरवार को सुबह ही ओपीडी शुरू हो पाई।