थाना चांदनी बाग क्षेत्र के निंबरी गांव में दुकानदार के बेटे पर गोली चलाने वाले तीन हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हमलावर धनसौली निवासी संदीप, कुराड निवासी मंजीत व सनौली खुर्द निवासी अनुरोध को सीआईए-3 की टीम ने बुधवार शाम को उग्राखेड़ी रोड सेक्टर-24 से गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से एक कार और देसी पिस्तौल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके साथी विकास उर्फ विक्का का बुलेट से पटाखा छोड़ने पर दुकानदार के बेटे रजत से झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस विकास उर्फ विक्का की तलाश में दबिश दे रही है।