रेलवे स्टेशन कालका में अमृत योजना के तहत कायाकल्प का कार्य किया गया है। रात के समय स्टेशन रंगीन लाइटों से जगमगाता है। स्टेशन पर करोड़ों की लागत से कायाकल्प का कार्य किया गया है लेकिन दूसरी ओर स्टेशन के प्रवेश द्वार के साथ बनी दीवार पर पान व गुटके की पीक थूकी जा रही है जो स्टेशन की सुंदरता पर दाग लगा रही है। दिन के समय यह दीवार बहुत ही भद्दी लगती है। लोगों की मांग है कि स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए।