सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिकों की स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग की गई। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों की आवश्यक जांच की और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया।