पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत हरियाणा और पंजाब के बीच सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब की टीमों को शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में हरियाणा ने पंजाब को 42-26 से हराया, जबकि महिला वर्ग में हरियाणा ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 48-45 से मात दी। विजेता पुरुष और महिला टीमों को 1.51-1.51 लाख रुपये और ट्रॉफी, जबकि पंजाब की उपविजेता टीमों को एक-एक लाख रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।