152डी पर खेड़ी तलवाना के पास पेट्रोल पंप के नजदीक रेस्ट एरिया में शनिवार तड़के करीब दो बजे सड़क किनारे खड़े ट्राले से सब्जियों से भरा कैंटर टकरा गया। हादसे में कैंटर में सवार 29 वर्षीय रोहित शर्मा की मौत हो गई, जबकि कैंटर चला रहे उसके चाचा प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों रेवाड़ी जिले के गांव करौली के निवासी हैं। मृतक के पिता प्रेमचंद ने बताया कि प्रमोद कुमार अपने भतीजे रोहित शर्मा के साथ 24 सितंबर को महाराष्ट्र के नासिक से कैंटर में सब्जियां लेकर कैथल जा रहे थे। शनिवार अल सुबह करीब 4 बजे खेड़ी तलवाना के पास पेट्रोल पंप के नजदीक रेस्ट एरिया में सड़क पर एक ट्राला खड़ा हुआ था। इसी दौरान कैंटर ट्राले के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि प्रमोद कुमार को भी गंभीर चोटें आईं। रेस्ट एरिया में मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना एंबुलेंस को दी। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल कनीना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित शर्मा को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद कुमार का गंभीर हालत में उपचार किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।