फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक पर बने गहरे गड्ढों को दोबारा भरा

सुनील कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 06:46 PM IST

नारनौल। ताऊ देवीलाल चौक पर बने गहरे गड्ढों को दोबारा भर दिया गया है। मानसूनी बारिश और अधिक भार वाले वाहनों की आवाजाही से सड़कें खराब हो गई थीं। कई स्थानों पर सड़क चार से पांच फीट तक टूट चुकी थी। पानी से भरे गड्ढों के कारण दुपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यह समस्या करीब दो महीने से थी। पानी से भरे गड्ढों में मोटरसाइकिल और स्कूटर के टायर फंसने से कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके थे। दुकानदारों ने सड़क की स्थायी मरम्मत की मांग की है। लोक निर्माण विभाग ने आठ मई को भी नांगल चौधरी, नारनौल और खेतड़ी रोड पर छोटी मरम्मत और पैचवर्क कराया था। विभाग ने तारकोल और अन्य सामग्री का उपयोग कर गड्ढों को भरकर सड़क को सुरक्षित बनाने का दावा किया था। हालांकि, करीब तीन महीने में ही कई स्थानों पर सड़क दोबारा उखड़ गई। कनिष्ठ अभियंता करतार सिंह ने बताया कि दुकानदारों द्वारा सड़क पर पानी बहाने और अधिक भार वाले वाहनों से नुकसान हो रहा है। कनिष्ठ अभियंता नीरज कुमार ने कहा कि लगातार बारिश से तारकोल की सतह कमजोर पड़ जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें