फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी की मिठास कम, प्याज के तेवर तल्ख; 60 रुपये किलो पहुंची कीमत

सुनील कुमार Updated Mon, 24 Aug 2026 04:38 PM IST

नारनौल। चीनी के साथ साथ अब प्याज ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां कुछ दिनों पहले तक 30 रुपये प्रति किलो बिक रही प्याज के भाव अब दोगुने हो गए हैं। अब प्याज का भाव 60 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जबकि थोक रेट 40 से 45 रुपये प्रति किलो हैं। दुकानदारों की माने तो अभी प्याज के भाव और बढ़ेंगे और इनका रेट करीब 80 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। बरसात है मुख्य वजह: तालाब बहादुर सिंह स्थित सब्जी मंडी के दुकानदारों सुभाष चंद व रविंद्र सैनी ने बताया कि वैसे तो अगस्त से नवंबर तक हर साल प्याज के भाव में इजाफा होता है। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण प्याज जल्दी खराब होने लगती है और ऐसे में सप्लाई भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाती है। जिसके चलते प्याज के भाव बढ़ जाते हैं। दिसंबर माह के शुरुआती दिनों में नई फसल के तैयार हो जाने पर प्याज के भाव सामान्य हो जाते हैं। बॉक्स: पति मजदूरी कर परिवार चलाते हैं, ऐसे में पहले चीनी के दाम बढ़ गए और प्याज भी महंगी हो गई है। गरीब आदमी ऐसे में क्या तो खाए और क्या न खाए। सरकार को गरीबों की ओर भी देखना चाहिए कि इतनी महंगाई में उनका गुजारा कैसे हो पाएगा। रेशमा, मोहल्ला नई अनाज मंडी बॉक्स: पति व बच्चों को सलाद खाने की आदत है, ऐसे में प्याज के भाव इतने बढ़ जाएंगे तो सलाद तो दूर की बात है, सब्जी में भी सीमित मात्रा में ही डालनी पड़ रही है। पहले चीनी के दाम बढ़े और अब प्याज के भाव भी दोगुने होने से रसोई का बजट भी गड़बड़ाने लगा है। लक्ष्मी देवी, मोहल्ला पीरआगा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें