फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल: सरसों की खरीद 28 मार्च से शुरू होने की संभावना, न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये

इस बार सरसों खरीद के लिए केवल उसी किसान को टोकन नंबर दिया जाएगा, जिसके नाम से एमएफएमबी पोर्टल पर पंजीकरण दर्ज हैं। वहीं किसान का अंगूठा लगाकर बारकोड स्कैन किया जाएगा। साथ ही गेटपास जारी करने के लिए क्यूआर कोड जनरेट भी मंडी गेट पर ही किया जाएगा। किसान जिस वाहन में सरसों लेकर आएंगे, उस पर नंबर प्लेट लगी होनी आवश्यक है। अन्यथा गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। यह सभी नियम फसल खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लागू किए गए हैं। नई अनाज मंडी में 28 मार्च से सरसों खरीद शुरू होने की संभावना है। इस बार खरीद के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अनेक नए नियम भी लागू किए जाएंगे। गौरतलब है कि गत वर्ष बाजरे की खरीद के दौरान टोकन व्यवस्था व फसल खरीद में अनियमितता पाई गई थी। जिसके चलते जिले की दो मंडियों के मार्केट कमेटी सचिव को निलंबित भी किया गया था। नई अनाज मंडी में टीन शेड, शौचालय व पानी की टंकी की सफाई का कार्य नहीं किया गया है। हालांकि अभी खरीद शुरू होने में करीब दो सप्ताह का समय शेष है। लेकिन अगर समय रहते सफाई कार्य नहीं किए तो किसानों को गत वर्ष की तरह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें