फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: बिजली अदालत का हुआ आयोजन, 17 उपभोक्ताओं ने दर्ज करवाई शिकायत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 07:34 PM IST

सिंघाना रोड स्थित बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में 10वीं बिजली अदालत का आयोजन किया गया। बिजली अदालत में जिले भर से कुल 17 उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार नारनौल शहरी क्षेत्र से 7, नारनौल ग्रामीण क्षेत्र से 5, नांगल चौधरी से एक, कनीना से एक, सिहमा से एक और अटेली से दो उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई। उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत में ट्यूबवेल कनेक्शन, बिजली तार को ऊंचा करवाने, ट्रांसफार्मर के जाली लगाने की समस्याओं सहित अनेक शिकायत रखी गई है। बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया और अन्य समस्याओं के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए। अधीक्षण अभियंता जोगेंद्र हुड्डा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मंगलवार को कार्य दिवस पर बिजली अदालत का आयोजन किया जा रहा है। गत 22 अप्रैल से अब तक कुल दस बिजली अदालत का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें जिले भर से कुल 112 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बिजली बिल व अन्य बिजली संबंधित समस्या के लिए बिजली अदालत में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें