फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल चौधरी में मिला मृत तेंदुआ

Ankesh Kumar Updated Tue, 31 Mar 2026 08:59 PM IST

नांगल चौधरी के गांव मोसनुता के पास एक तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। डीएफओ विजेंद्र कुमार ने बताया कि मृत तेंदुए की उम्र लगभग 3 से 4 वर्ष है। फिलहाल विभाग मौत के कारणों और वन्यजीव सुरक्षा के पहलुओं की जांच में जुटा है। प्रथम दृष्टया यह प्राकृतिक मृत्यु का मामला प्रतीत होता है, जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। तीन पशु चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें