फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही कांग्रेस, जनाधार घटने से लगा रही वोट चोरी का आरोप : रणबीर गंगवा

नारनौल। हरियाणा के लोकनिर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। वास्तव में कांग्रेस का जनाधार लगातार कम हो रहा है और इसी वजह से उसे चुनावों में कम वोट मिल रहे हैं। अपनी राजनीतिक स्थिति को स्वीकार करने के बजाय कांग्रेस वोट चोरी के आरोप लगा रही है। मंत्री रणबीर सिंह गंगवा शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही है। देश में अब तक 11 बार एसआईआर हो चुका है और वर्तमान में 12वीं बार यह प्रक्रिया चल रही है। इनमें से दस बार कांग्रेस की सरकारों के दौरान एसआईआर करवाया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें