अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 6 अगस्त से आंदोलन कर रहे नगर निकाय के सफाई कर्मचारी आज भड़क ग ए और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कर्मचारी नेता सुनील लोहाट, ओम प्रकाश, उषा कुमारी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने पहले नगर परिषद कार्यालय से शहर के बाजार के बीच पुतले की शव यात्रा निकाली और उसके बाद नगर परिषद कार्यालय पर पहुंचकर पुतले का दहन किया। महिला कर्मचारियों ने शयापा करते हुए जमकर रोष जाहिर किया। कर्मचारियों ने पुतले के अंतिम संस्कार की सभी प्रक्रिया भी पूरी की। इस दौरान बाजार में जाम की स्थिति भी बनी रही तो वही पुलिस बल भी मौजूद रहा। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे और किसी भी प्रकार से आंदोलन को कमजोर नहीं पड़ने दिया जाएगा।