खेती में अत्यधिक पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर के इस्तेमाल को रोकने के लिए अब वैज्ञानिक किसानों तक पहुंचेंगे। पेस्टीसाइड और फर्टिलाइर मुक्त खेती की तकनीक बताकर लोगों के स्वास्थ्य स्तर में भी सुधार लाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय के निर्देश पर एनडीआरआई स्थित कृषि विज्ञान केेंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एक माह तक देश भर में चलने वाले इस अभियान में प्रत्येक वैज्ञानिक रोजाना तीन गांवों का दौरा करके किसानों को जागरूक करेगा, साथ ही प्रशिक्षण भी देगा। एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह ने बताया कि आईसीएआर और आईसीएमआर के संयुक्त तत्वावधान में मई माह में चलने वाले इस अभियान में वैज्ञानिक किसानों के खेत में पहुंचकर मिट्टी के नमूने भी लेंगे। ताकि उनके क्षेत्र की मिट्टी की स्थिति का पता चले और किसानों की कृषि संबंधित दिक्कतें भी जानेंगे।